तौबा, तौबा, तौबा!!
देखकर ही कंपकपी सी होती है, करने का साहस पता नहीं कभी होगा कि नहीं!!
तौबा, तौबा, तौबा!!
देखकर ही कंपकपी सी होती है, करने का साहस पता नहीं कभी होगा कि नहीं!!
अब यह कैसी कुर्सी है? स्वयं टूटती है और फ़िर स्वयं ही जुड़ जाती है!!
यूट्यूब पर लोग कह रहे हैं कि यह असली का वीडियो नहीं वरन् धोखा है और कुछ लोग तो इसे बेकार और वाहियात बता रहे हैं। पहली बात तो यह कि ऐसी कुर्सी बनानी असंभव तो नहीं है, इसमें कोई बहुत ही अत्याधुनिक विज्ञान नहीं लगा है, कुर्सी अपने पाये वापस डाल इंटरलॉक कर लेती है, बस। हाँ यदि टरमिनेटर में दिखाए गए स्वयं ठीक हो जाने वाले रोबोट की तर्ज पर कुछ दिखाया होता तो वह अविश्वसनीय होता। दूसरे, बेशक इस कुर्सी का कोई उपयोग नहीं है पर इसकी तकनीक उपयोगी अवश्य है और वही ध्यान देने योग्य है।
इसे देखकर विचार आता है कि क्यों न अपने नेता लोगों को ऐसी ही कुर्सियाँ दी जाएँ!! बस यह कि उनमें स्वयं ठीक होने वाली प्रणाली को निष्क्रिय कर देंगे, तो वो उनके बैठे बैठे टूटेगी तो दृष्य देखने वाला होगा!!
तो चाहे यह वीडियो असली हो या नकली, है अच्छा।