magic-I



रोबोटिक कुर्सी!!

अब यह कैसी कुर्सी है? स्वयं टूटती है और फ़िर स्वयं ही जुड़ जाती है!!


यूट्यूब पर लोग कह रहे हैं कि यह असली का वीडियो नहीं वरन् धोखा है और कुछ लोग तो इसे बेकार और वाहियात बता रहे हैं। पहली बात तो यह कि ऐसी कुर्सी बनानी असंभव तो नहीं है, इसमें कोई बहुत ही अत्याधुनिक विज्ञान नहीं लगा है, कुर्सी अपने पाये वापस डाल इंटरलॉक कर लेती है, बस। हाँ यदि टरमिनेटर में दिखाए गए स्वयं ठीक हो जाने वाले रोबोट की तर्ज पर कुछ दिखाया होता तो वह अविश्वसनीय होता। दूसरे, बेशक इस कुर्सी का कोई उपयोग नहीं है पर इसकी तकनीक उपयोगी अवश्य है और वही ध्यान देने योग्य है।

इसे देखकर विचार आता है कि क्यों न अपने नेता लोगों को ऐसी ही कुर्सियाँ दी जाएँ!! बस यह कि उनमें स्वयं ठीक होने वाली प्रणाली को निष्क्रिय कर देंगे, तो वो उनके बैठे बैठे टूटेगी तो दृष्य देखने वाला होगा!! ;) :whistle: :daydream:

तो चाहे यह वीडियो असली हो या नकली, है अच्छा। :)


Comments

  1. 1 Pankaj Bengani (subscribed to comments) says:

    अच्छा विडियो ढुंढे हो बन्धु. मज़ा आया देखकर

    Posted April 23, 2006, 6:25 pm
  2. 2 amit says:

    धन्यवाद :)

    Posted April 24, 2006, 9:11 pm
  3. अगर ये कुर्सी उल्टी गिर जाती तो?

    Posted April 27, 2006, 11:40 pm
  4. 4 amit says:

    तो क्या? ;) अरे भई, यह असली कुर्सी का वीडियो नहीं है(पता नहीं, ऐसा लोग कह रहे हैं)। वैसे भी यदि यह असली कुर्सी का वीडियो होता भी तो भी क्या हुआ। उल्टी गिरने पर भी कोई जुगाड़ सोच लिया जाता!! :)

    Posted April 28, 2006, 2:15 am
  5. 5 mukesh says:

    agar yeh kursi ulti gir jati hai to koi badi baat to nahi, jab itna ho sakta hai to kya ulti kursi sidhi nahi ho sakati?

    Posted May 24, 2007, 5:46 pm

Leave a Comment

You must be logged in to post a comment.