magic-I



हाई-टेक ब्लॉगर भेंटवार्ता

कल शनिवार को कीबोर्ड के सिपाही नीरज भाई के दौलतखाने पर अनौपचारिक ब्लॉगर भेंटवार्ता हुई जिसमें मेरे और नीरज भाई के अतिरिक्त सृजनशिल्पी जी और मैथिली जी भी शामिल थे। और पहली बार, इंटरनेट के माध्यम से, इटली से रामचन्द्र मिश्रा जी ने ब्लॉगर मीट में शामिल हो इतिहास रचा और इसके बाद हमारे साथ शामिल हुए हैदराबाद से सागर जी। तो प्रस्तुत है सागर जी से हुई बातचीत का एक अंश (मेरे मोबाईल द्वारा उतारे गए)इस वीडियो में। ;) सागर जी से वार्ता के अतिरिक्त इस वीडियो का एक जो बेहतरीन बिन्दु है वह है कि नीरज भाई ने अपनी सुरीली आवाज़ में एक गीत गाया है। :)


(वीडियो तकरीबन 15 मिनट का है, इत्मीनान से देखें। यदि वीडियो देखने में समस्या हो रही हो अथवा नहीं दिखाई दे रहा हो तो यहाँ डाउनलोड करें अथवा यहाँ देखें।)

मिश्रा जी से भी हम लोगों ने लम्बी बातचीत की थी लेकिन उसका केवल आडियो ही उपलब्ध हो पाएगा, इसके लिए नीरज भाई से दरख़्वास्त है कि वह आडियो शीघ्र ही उपलब्ध करवाएँ। :)

अपडेट: कुछ लोगों को वीडियो सही नहीं दिख रहा था(वीडियो बड़ा है, buffering सही नहीं हो रही थी), इसलिए यह वीडियो अब गूगल वीडियो पर डाल दिया गया है, आशा है अब सही दिखेगा।


Trackbacks & Pingbacks

  1. टेक्नॉलोजी का उत्तम प्रयोग ब्लॉगर भेंटवार्ता में « world from my eyes - दुनिया मेरी नज़र से!! pingbacked on March 20, 2007, 1:50 am
  2. Global Voices Online » Blog Archive » Hindi Blogosphere: Hi-tech Blogger Meet and Match Making over Blogs! pingbacked on March 30, 2007, 4:23 pm

Comments

  1. सही है गुरू…

    Posted March 18, 2007, 10:57 am
  2. वीडियो रुक रुक कर चल रहा है, क्या डाउनलोड की कड़ी उपलब्ध करवा सकते हैं। रात को डाउनलोड कर लूँगा, उस टाइम अपना डाटा ट्रांसफर फ्री होता है। ;)

    Posted March 18, 2007, 12:44 pm
  3. 3 सागर चन्द नाहर (subscribed to comments) says:

    अमित जी और सृजन शिल्पी जी
    बड़े बदमाश हो आप :) पहले तो सब उगलवा लिया और बाद में यहाँ लगा लिया। कम से कम अंत वाला थोड़ा भाग (महिलाओं के बारे में जवाब) तो काट दिये होते। :(

    इस सभा में शामिल होना मुझे बहुत अच्छा लगा। इस वजह से कि हिन्दी के दिग्ग्ज चिट्ठाकारॊं और मित्रों से बात करने का मौका मिला।

    Posted March 18, 2007, 1:53 pm
  4. 4 सागर चन्द नाहर (subscribed to comments) says:

    अमित जी
    ज्यादा अच्छा होगा यदि आप इसे Z share या rapid Share पर लगा देवें। यह काफी रुक रुक कर चल रहा है।

    Posted March 18, 2007, 4:20 pm
  5. ये हुई न हाईटेक बात. भाई, बहुत मजा आया सबको देखकर-सुनकर. सागर भाई की आवाज, नीरज का गीत, सृजन भाई मैथली जी और आपका सवाल करने का अंदाज, पूरे समय समा बाँधे रहा. राम चन्द्र जी को भी सुनावायें. बहुत मोहक और अति सराहनिय प्रयास. इस श्रृंखला को जारी रखें. बहुत बधाई और धन्यवाद आप सबको. :)

    Posted March 18, 2007, 5:57 pm
  6. दरख़्वास्त मेरे दरवाज़े से आगे बढ़ायी जा चुकी है. यह काम अब इटलीवासी आर सी मिश्रा जी कर रहे हैं. वे आपके वीडियो लिंक के अलावा चिट्ठाकारों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी अपने चिट्ठे पर बहुत जल्द प्रकाशित करेंगे.

    Posted March 18, 2007, 8:30 pm
  7. 7 amit says:

    भई जिन बन्धुओं को देखने में समस्या हो रही है उनके लिए बता दूँ कि लगभग 15 मिनट की अवधि का यह वीडियो तकरीबन 55MB का है, इसलिए चलने में समय तो लगेगा, यह थोड़ा-२ डाउनलोड करता जाता है और उसको चलाता जाता है। एक साथ देखने का मज़ा लेना है तो पूरा लोड होने दीजिए(एक बार प्ले वाला बटन दबा चलने दें और फिर रोक दें) और फिर चलाएँ। वैसे मैं देखता हूँ कि इसका कोई और जुगाड़ हो सकता है तो वह करता हूँ।

    अमित जी और सृजन शिल्पी जी
    बड़े बदमाश हो आप :) पहले तो सब उगलवा लिया और बाद में यहाँ लगा लिया। कम से कम अंत वाला थोड़ा भाग (महिलाओं के बारे में जवाब) तो काट दिये होते। :(

    ही ही ही, सागर जी, आवाज़ की रिकॉर्डिंग तो रामचन्द्र जी से बातचीत के दौरान से ही चल रही थी, आपसे बात करते समय मुझे ख़्याल आया कि वीडियो भी बना लिया जाए। और रही बात वो अंत वाली, तो वीडियो का सारा मज़ा तो वहीं आता है!! ;) :P

    Posted March 19, 2007, 1:08 am
  8. 8 amit says:

    अब वीडियो गूगल पर डाल दिया है, उम्मीद है कि अब शिकायत दूर होनी चाहिए। डाउनलोड का लिंक भी दे दिया गया है। :)

    Posted March 20, 2007, 12:36 am
  9. हाँ जी रात को डाउनलोड किया फिर देखा, शुरु में आवाज सपष्ट नहीं थी बाद में सही थी, मिश्र जी से बातचीत का तो कहीं पता ही नहीं चला, सागर भाई की आवाज भी समझ नहीं आ रही थी, खैर उपलब्ध संसाधनों में यह सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था थी।

    सभी भाई लोग इधर ही कमेंटिया रहे हैं तो लो जी हम भी दुबारा से कमेंटिया देते हैं:

    मतलब… हिन्दी ब्लॉगरों की पहली हाईटेक भेंटवार्ता मतलब… टैक्नोलॉजी का कमाल, मतलब… सात समंदर पार तक चली हाईटेक भेंटवार्ता पूरे छः ब्लॉगरों में, मतलब… ये तो कमाल हो गया यार। मतलब… इतिहास लिखा गया कल। आप छः लोगों को दुनिया में हिन्दी चिट्ठाकारों की मतलब… पहली ऑनलाइन ब्लॉगर भेंटवार्ता का अवसर मिला।

    लेकिन मतलब… आपने कहा कि जहाँ दो चिट्ठाकार हुए मतलब… वही ब्लॉगर मीट बन जाता है तो मतलब… पहले भी तो कई लोग गूगल टॉक पे बात कर चुके होंगे तो इस हिसाब से तो मतलब… वो भी ब्लॉगर मीट हुई उदाहरण के लिए मतलब… मैं और सागर भाई भी पहले बात कर चुके हैं तो आपसे पहली हाइटेक ब्लॉगर मीट तो मतलब… हमारी हो चुकी है। मतलब…

    खैर बधाई इस हाइटेक ब्लॉगर मीट की, सागर भाई की खूब मौज ली आप लोगों ने मतल्ब… :)

    Posted March 20, 2007, 2:06 pm
  10. 10 amit says:

    हाँ जी रात को डाउनलोड किया फिर देखा, शुरु में आवाज सपष्ट नहीं थी बाद में सही थी, मिश्र जी से बातचीत का तो कहीं पता ही नहीं चला, सागर भाई की आवाज भी समझ नहीं आ रही थी, खैर उपलब्ध संसाधनों में यह सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था थी।

    अरे भई, अपने कंप्यूटर के स्पीकर की आवाज़ बढ़ाओ, सागर जी की आवाज़ सही सुनाई देगी। मिश्रा जी से हुई बातचीत शीघ्र ही वे स्वयं एक पॉडकास्ट के रूप में डालेंगे।

    Posted March 21, 2007, 3:36 pm
  11. बधाई।
    यह आइिडया बिढया है।

    Posted April 21, 2007, 3:51 pm

Leave a Comment

You must be logged in to post a comment.