magic-I


पॉडकास्ट: फोकट की आडियो पुस्तकें!!

मामला लगता तो बढ़िया और माल-पानी से भरपूर है। तो फ़िर सुन ही लीजिए। :)

इस पॉडकास्ट में बताएँ गए जाल पते निम्न हैं:
http://en.wikipedia.org/wiki/Audio_book
http://www.librivox.org/

इस पॉडकास्ट की मूल प्रतिलिपि यहाँ उपलब्ध है

इस पॉडकास्ट में आडियो की गुणवत्ता को सुधारने का प्रयत्न किया गया है। मुझे तो पहले के मुकाबले काफ़ी फ़र्क महसूस हुआ है, यदि आपको ऐसा महसूस हुआ हो तो अवश्य बताएँ। :)


पॉडकास्टिंग इन हिन्दी

तो भई, लिखना तो कुछ नहीं है, कहना भर ही है, तो इसे सुन ही डालो, मेरी पहली हिन्दी पॉडकास्ट।

आडियो कदाचित् उच्च क्वालिटी का न हो, इसके लिए क्षमा करें, मुझे आडियो के साथ अधिक छेड़-छाड़ करना नहीं आता, पर धीरे धीरे सब सीख जाएँगे तो आडियो की क्वालिटी भी बढ़ जाएगी। ;) टिप्पणियों का स्वागत है। :)


समुद्र के नीचे का जीवन

आज यूट्यूब से एक और बढ़िया वीडियो, जिसमें कनेरी द्वीप के समुद्र के नीचे की दुनिया को फ़िल्माया गया है। वीडियो बहुत लंबा नहीं है, परन्तु फ़िर भी अच्छा है। :)


यह देखने के बाद महसूस होता है कि काश मैं भी ऐसा कर पाता। :daydream: दुनिया में कितनी रोचक जगह हैं देखने के लिए कि कोई सारा ज़ीवन भी लगा रहे तो कदाचित् ही सभी को देख पाए। और फ़िर भी मनुष्य जीवन भर “नून-तेल-लकड़ी” के चक्कर में ही लगा रह जाता है!! :sigh:


बोरियत नाशक!!

ऐन्डी के ब्लॉग से मुझे गूगल वीडियो पर उपलब्ध यह वीडियो मिला। बोरियत मिटाने के लिए यह किसी के द्वारा बनाया गया ४० सेकन्ड का हास्य वीडियो है जिसकी पृष्टभूमि देने की मुझे कोई आवश्यकता नहीं है। देखिए और आपके मुखमंडल पर मुस्कान न आ जाए तो कहिएगा!! ;)


कैसी रही, यह बताना न भूलिएगा!! :lol:


नारनिया रैप, लगे रहो!!

यूट्यूब पर विचरण करते हुए आज मुझे एक और हास्य रस में डूबा वीडियो मिला। वीडियो अंग्रेज़ी में है, और यदि आप अंग्रेज़ी नहीं समझ सकते तो इसका पूर्ण आनंद नहीं उठा पाएँगे। यह वीडियो “द क्रानिकल्स आफ़ नारनिया - द लायन, द विच एण्ड द वार्डरोब” फ़िल्म से प्रभावित लगता है, प्रभावित क्या, बस उसका नाम भर प्रयोग किया गया है!! ;)


वैसे मुझे रैप संगीत पसन्द नहीं है, पर कुछ अपवाद हो जाते हैं, इसे देख व सुन कर मुझे तो बड़ी हंसी आई!! :grin:


जन गण मन …..

सारा राष्ट्र आज 56 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, तो हम क्यों पीछे रहें भई? लीजिए, सुनिए भारत के राष्ट्रीय गीत को, और खड़े हो जाईए इसके सम्मान में!!

:bow:


विज्ञापन आईपॉड के लिए!!

यूट्यूब पर विचरण करते हुए मुझे मिल गया आईपॉड पर दिखाने योग्य एक विज्ञापन। आप भी देखें।


इस वीडियो में कुछ लोग नाच रहे हैं पर सब कुछ एक परछाईं है, तो यह एक तो देखने में अच्छा लगता है, दूसरे कार्टून जैसा लगता है!! :snigger:


याहू …..

यू ट्यूब पर अकस्मात ही मुझे यह वीडियो नज़र आ गया। जापानी टेलीविजन पर नज़र आने वाला हार्ड गे नाम का भांड पहुँच गया याहू जापान के कार्यालय में और लेने लगा वहाँ लोगों से पंगे!! यह वीडियो है तो जापानी में, परन्तु यदि बोल न भी समझ में आएँ तो भी आप समझ तो जाएँगे कि क्या हो रहा है और आपकी हंसी छूटे बिना नहीं रहेगी!! :whistle: पर सावधान, वीडियो कुछ ऐसा है कि यह कुछ लोगों को आपत्तिजनक लग सकता है, तो यदि आपको यह ठीक नहीं लग रहा तो इसे मत देखें, कोई ज़बरदस्ती नहीं है!! :nope:


अगर ऐसा यहाँ हो जाता तो क्या होता? :rofl:


अस्वीकृत कार्टून!!

रॉस के ब्लॉग पर विचरण करते हुए मुझे यह मिला, गूगल वीडियो पर उपलब्ध एक वीडियो जिसका शीर्षक है “अस्वीकृत”!! 9 मिनट का यह वीडियो शायद आपके लिए लम्बा हो जाए, पर है मज़ेदार। एक बात का ध्यान रहे, बीच बीच में एक कहानी(लिखित रूप में) भी चल रही है जो कि अंग्रेज़ी में लिखी हुई है।


तो क्या यह वाकई “अस्वीकृत” किए जाने योग्य थे? ;)


the (not so)grand opening!!

नमस्कार और आपका स्वागत है मेरे नए ब्लॉग “magic-I” पर आपका स्वागत है। यह एक आडियो और वीडियो ब्लॉग का समागम है ,इसके बारे में विस्तार से यहाँ पढ़िए!! इसे शुरू करने का विचार मुझे केवल कुछ ही दिन पहले आया था। तो यह एक शुरूआत है और एक आडियो वीडियो ब्लॉग की शुरूआत बिना किसी आडियो या वीडियो के कैसे हो सकती है? तो इसलिए प्रस्तुत है एक आडियो जो कि मेरी औडासिटी के साथ थोड़ी बहुत छेड़खानी का परिणाम है!! ;) इसे तथा इस ब्लॉग पर पोस्ट किए जाने वाले हर आडियो-वीडियो को सुनने-देखने के लिए आपके ब्राउज़र में मैक्रोमीडिया फ़्लैश प्लेयर होना चाहिए। सुनें और लुत्फ़ उठाएँ, और अपनी टिप्पणियाँ अवश्य छोड़ें। :)

Hello and welcome to my new blog “magic-I“(as in “magic eye”). This is a blend of an audio & video blog about which you can read here. I got the idea of starting this blog just a few days back, so this is the start & since starting an audio-video blog without either an audio or video would look pretty dumb, above is the intro music for your ears, which incidently is the result of me messing around in audacity. To hear this & every audio, and see every video posted on this blog, you’ll need to have Macromedia Flash Player plugin installed in your browser. So tune in & enjoy(& don’t forget to leave your invaluable comments)!! :)