magic-I


Category Archive

The following is a list of all entries from the Video - वीडियो category. Noteworthy entries are filed topmost.

आई-बैन्ड : ई का बला है?

साधारण वाद्य यंत्र आदि अब ऑब्सोलीट(obsolete) यानि कि बेकार हो गए दिखे हैं, ज़माना छोटी चीज़ों का है और वाद्य-यंत्र भी कोई अपवाद नहीं होने चाहिए। :eyebrow: शायद यही सोच ऑस्ट्रिया के तीन विद्यार्थियों ने अपने आईफोन (iPhone) हैक कर उन पर अपने सॉफ़्टवेयर डाले और एक गाने को बजा उसका वीडियो यूट्यूब पर डाल दिया। कैसा? लो आप भी देखो कैसे एक ने अपने आईफोन (iPhone) पर सिन्थेसाइज़र(synthesizer) बजाया और एक ने गिटार(guitar)।


इतना ही नहीं, एक वीडियो हाल ही में और उभर आया जिसमें एक ने अपने आईफोन (iPhone) पर ड्रम बजा दिया!! ;)


अपने ग्रुप को आईबैन्ड (iBand) कहने वाले इन लोगों ने अपनी वेबसाइट भी बना ली है जहाँ ये अपना अपना पहला गाना मुफ़्त में डाउनलोड के लिए दे रहे हैं - www.iband.at

कहाँ-२ लोगों का दिमाग चलता है, अचरज ही होता है इस निरंतर कार्यरत मनुष्य बुद्धि पर। :think: :smile:


नहले पे दहला…..

….. मारने की कोशिश कई बार अपने ही सिर पर पड़ जाती है। कैसे? यह वीडियो देखें!! ;)

यह वीडियो की भाषा समझ ना आए शायद आपको लेकिन इसमें अंग्रेज़ी के उपशीर्षक हैं उनपर ध्यान दें और किरदारों की हरकतों पर भी तो अपने आप मामला समझ आ जाएगा। :)


देखने के बाद आपका क्या ख्याल है? समझदार से समझदारी झाड़ना कई बार अपने पर ही उल्टा पड़ सकता है, नहीं?!! :evil: :grin:


वीडियो: कुतुब उत्सव में उस्ताद शफ़कत अली खान …..

पिछले शनिवार(29 सितंबर 2007) और रविवार(30 सितंबर 2007) को यहाँ दिल्ली में दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा पंद्रहवां सालाना कुतुब उत्सव मनाया गया जिसमें दोनों शाम संगीत का आयोजन था।

रविवार शाम को पाकिस्तान से तशरीफ़ लाए उस्ताद शफ़कत अली खान, उनके भाई शराफ़त अली खान और उनके भतीजे शुजौत अली खान की परफ़ॉर्मेन्स (performance) की एक झलक साढ़े दस मिनट के इस वीडियो में।



हाई-टेक ब्लॉगर भेंटवार्ता

कल शनिवार को कीबोर्ड के सिपाही नीरज भाई के दौलतखाने पर अनौपचारिक ब्लॉगर भेंटवार्ता हुई जिसमें मेरे और नीरज भाई के अतिरिक्त सृजनशिल्पी जी और मैथिली जी भी शामिल थे। और पहली बार, इंटरनेट के माध्यम से, इटली से रामचन्द्र मिश्रा जी ने ब्लॉगर मीट में शामिल हो इतिहास रचा और इसके बाद हमारे साथ शामिल हुए हैदराबाद से सागर जी। तो प्रस्तुत है सागर जी से हुई बातचीत का एक अंश (मेरे मोबाईल द्वारा उतारे गए)इस वीडियो में। ;) सागर जी से वार्ता के अतिरिक्त इस वीडियो का एक जो बेहतरीन बिन्दु है वह है कि नीरज भाई ने अपनी सुरीली आवाज़ में एक गीत गाया है। :)


(वीडियो तकरीबन 15 मिनट का है, इत्मीनान से देखें। यदि वीडियो देखने में समस्या हो रही हो अथवा नहीं दिखाई दे रहा हो तो यहाँ डाउनलोड करें अथवा यहाँ देखें।)

मिश्रा जी से भी हम लोगों ने लम्बी बातचीत की थी लेकिन उसका केवल आडियो ही उपलब्ध हो पाएगा, इसके लिए नीरज भाई से दरख़्वास्त है कि वह आडियो शीघ्र ही उपलब्ध करवाएँ। :)

अपडेट: कुछ लोगों को वीडियो सही नहीं दिख रहा था(वीडियो बड़ा है, buffering सही नहीं हो रही थी), इसलिए यह वीडियो अब गूगल वीडियो पर डाल दिया गया है, आशा है अब सही दिखेगा।


ताल में तैरती बतख़ें!!

नव वर्ष 2007 का स्वागत करने मैं कुछ मित्रों के साथ लान्सडौन गया था जहाँ कृत्रिम रूप से तैयार किए गए भुल्ला ताल में नौका विहार करते समय मैंने उसमें तैरती बतखों की अठखेलियों को वीडियो में कैद कर लिया।

सुंदर और भोली बतखों को तैरते आप भी देखें, यह हमारे पास आने के बाद भी डरी नहीं और मज़े से तैरती रहीं। :)


ये श्वेत बतखें जब ताल के किनारे भूमि पर पेट पूजा में व्यस्त थी तब यह वीडियो उतारा गया। ;)


अभी के लिए बस इतना ही। :)


जयपुर भेंटवार्ता का कच्चा चिट्ठा!!

हाल ही में जयपुर में संपन्न हुई अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ब्लॉगर भेंटवार्ता में हमारे स्टॉर ब्लॉगर जीतू भाई, नीरज तथा प्रतीक बाबू ने परदे के पीछे क्या गुल खिलाए उसका कच्चा चिट्ठा आपकी पेश-ए-खिदमत है, नोश फ़रमाएँ। ;)

जयपुर क्लब(जिसे हम लोगों ने अड्डा बनाया था) में एक स्विमिंग पूल भी है यह सुन नीरज भाई की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पर साहब को तैरना नहीं आता यह सुन जीतू भाई और प्रतीक बाबू ने उनसे टेन्शन न लेने को कहा। तो देखिए नीरज बाबू तैरना सीख रहे हैं और बाकी उनको सिखा रहे हैं। :D


अब जब थोड़े बहुत हाथ पाँव चलाने आ गए, तो नीरज बाबू ने हर जगह की तरह स्विमिंग पूल में भी मस्ती मारने की सोची। कैसे? अगले वीडियो में देखिए ना!! ;)


अब जब सभी मस्ती के मूड में आ गए थे और नीरज बाऊ का पानी का डर खुल गया था, तो प्रतीक बाबू ने मौका उचित जाना अपने हमले के लिए। कैसा हमला? खुद ही देख लीजिए!! ;)


चलो अब मस्ती बहुत हुई, स्टिंग ऑपरेशन कर हम भी थक गए थे, इसलिए अब देखिए एवं सुनिए कुछ मधुर राजस्थानी लोक संगीत देसी वाद्य यंत्रों पर। :)


अंत में अब मन बहलाएँ कठपुतली के नृत्य की एक झलक से।


बस इतना ही मसाला था अपने पास जो आपको परोस दिया। दोबारा देखिए और मौज लीजिए। :)


लहरों की सवारी!!

तौबा, तौबा, तौबा!!


देखकर ही कंपकपी सी होती है, करने का साहस पता नहीं कभी होगा कि नहीं!! :monkey:


रोबोटिक कुर्सी!!

अब यह कैसी कुर्सी है? स्वयं टूटती है और फ़िर स्वयं ही जुड़ जाती है!!


यूट्यूब पर लोग कह रहे हैं कि यह असली का वीडियो नहीं वरन् धोखा है और कुछ लोग तो इसे बेकार और वाहियात बता रहे हैं। पहली बात तो यह कि ऐसी कुर्सी बनानी असंभव तो नहीं है, इसमें कोई बहुत ही अत्याधुनिक विज्ञान नहीं लगा है, कुर्सी अपने पाये वापस डाल इंटरलॉक कर लेती है, बस। हाँ यदि टरमिनेटर में दिखाए गए स्वयं ठीक हो जाने वाले रोबोट की तर्ज पर कुछ दिखाया होता तो वह अविश्वसनीय होता। दूसरे, बेशक इस कुर्सी का कोई उपयोग नहीं है पर इसकी तकनीक उपयोगी अवश्य है और वही ध्यान देने योग्य है।

इसे देखकर विचार आता है कि क्यों न अपने नेता लोगों को ऐसी ही कुर्सियाँ दी जाएँ!! बस यह कि उनमें स्वयं ठीक होने वाली प्रणाली को निष्क्रिय कर देंगे, तो वो उनके बैठे बैठे टूटेगी तो दृष्य देखने वाला होगा!! ;) :whistle: :daydream:

तो चाहे यह वीडियो असली हो या नकली, है अच्छा। :)


उड़नतश्तरी!!

क्या बकवास है!! :joker:


अब कल हमें इसी तरह परग्रही टेलीवीजन पर दिखाई देंगे, अमिताभ बच्चन के साथ “कौन बनेगा करोड़पति” खेलते हुए!! :silly: :daydream:


समुद्र के नीचे का जीवन

आज यूट्यूब से एक और बढ़िया वीडियो, जिसमें कनेरी द्वीप के समुद्र के नीचे की दुनिया को फ़िल्माया गया है। वीडियो बहुत लंबा नहीं है, परन्तु फ़िर भी अच्छा है। :)


यह देखने के बाद महसूस होता है कि काश मैं भी ऐसा कर पाता। :daydream: दुनिया में कितनी रोचक जगह हैं देखने के लिए कि कोई सारा ज़ीवन भी लगा रहे तो कदाचित् ही सभी को देख पाए। और फ़िर भी मनुष्य जीवन भर “नून-तेल-लकड़ी” के चक्कर में ही लगा रह जाता है!! :sigh: